Showing posts with label Walkover Win. Show all posts
Showing posts with label Walkover Win. Show all posts

Tuesday, January 7, 2014

Deven Pandey (Rank #08) - Profile & Match Listing (FTC 2013/14)


Match Listing

*) - Round 1 - Deven Pandey (भारतीय संस्कृति एवं समाज) defeated Pawan Khorawal [Walkover]

*) - Round 2 - Deven Pandey (प्यार : 62/100) defeated Ravendra Singh ( क्या यही प्यार है: 54/100)

*) - PL Qualifiers - Deven Pandey (बोगी नंबर 1407 : 75/100) defeated Saurab Mehra (Surang: 38/100)
*Combined Rating [Judge's Rating 64-62, Members Poll 13-2] 

*) - Round 3 - Deven Pandey (दरिंदा कौन : 73/100) defeated Shivam Pandya (The Dissociation : 71/100)

*) - Quarterfinals - Mohit Sharma (Erectile Dysfunction Bitches : 53/100) defeated Deven Pandey (Jakhmi Wajood : 43/100)

*) - Playoff Match (Rank # 5 to 8)  
# 5 - Daud Zaidi (Coders - 77/100) - Winner
# 6 - Karan Virk (Seeds of Anarchy - 68/100)
# 7 - Ranjana Sharma (Magical Locha - 64/100) 
# 8 - Deven Pandey (Bulandi ka Bojh - 62/100)

Notes
Highest Score - 75/100
Average Score - 63/100
Biggest Victory Margin - 37 Points (Parallel League Qualifiers)
*Best Match of FTC Season 2013/14 (Playoff 5-8 Match after Quarterfinals)
*All entries in Devnagri

देवेन पांडे - "फ्रीलैंस टैलेंट्स चैंपियनशिप 2013 एक सुखद, मनोरंजक और शिक्षाप्रद अनुभव रहा। निर्णायक मंडल, लेखकों और आयोजको का आभार!"

Sunday, July 7, 2013

Qualifier # 1 : Karan Virk vs. James Linton

Entries not submitted by Karan Virk and James Linton. 



Result - This is the first No Contest-Draw & Round 2 Winner Mr. Karan Virk automatically qualifies for Round 3. Unfortunately, Parallel League Champion Mr. James Linton is eliminated.


Tuesday, July 2, 2013

Round 2 (Match # 13) - Anand Bhaskar vs. Ravi Shankar

*) - Tragic Love 

(Ravi Shankar)



Ek couple tha sonia or saurabh.donon hi ek dusre se kafi pyar karte the ….par ek din unki apas mein ladai ho gayi aur Sonia ne break-up karne ka decide kar liya, par shayad saurabh Sonia se bahut pyar karta tha aur vo sonia se alag nahin hona chahta tha…
par sonia ne saurabh se bat karni band kardi aur kafi mahino tak unki apas mein koi bat nahi hui…kafi mahino baad ek din sonia aur saurabh dubara mile, saurabh abhi bhi sonia se utna hi pyar karta tha …..aur shayad sonia ke dil mein bhi saurabh ke liye pyar tha..isliye  jis din vo mile un donon ne baith kar kafi baten ki ….shayad donon hi ek dusre ko miss kar rahe the …..par sonia ne saurabh se apni in feelings ke bare mein kuchh nahi kaha aur vahan se chali gayi..

aur phir kuchh mahino baad sonia aur saurabh ki phone mein kafi baten hui….par sonia ne saurabh ko is bat ka ehsaas nahi hone diya ki vo abhi bhi usse pyar karti hai…
is tarah kafi time bit gaya aur ek din sonia ,saurabh se milne uske ghar gayi, jahan un donon ne yah accept kiya ki they both missed each other and still love each other…us din vo donon hi kafi kush the…!!
par phir se un donon ki apas mein ladai ho gayi aur un donon ne apas mein bat karni band kar di…par saurabh abhi bhi sonia se bahut pyar karta tha ….isliye usne socha ki jab sonia usse pasand hi nahi karti to vo bhi ab sonia ko pareshan nahin karega aur vo kahin door chala jayega aur kabhi sonia ki life mein vapas laut kar nahin aayega……aur is tarah saurabh sonia ki life se kafi dur chala gaya …..
par ek saal bad ek din sonia ke phone par ek phone aaya jo ek police station se tha unhone sonia ko bataya ki uska dost saurabh ka road accident ho gaya hai and he died instantly..


sonia yah sun kar shock ho gayi and she started crying….
unhone sonia ko batya bhi ki saurabh ke phone mein emergency number mein apka phone number saved tha isliye unhone usko phone kiya…par sonia to abhi bhi shock mein thi. usko yakin hi nahin ho raha tha ki saurabh usko chhodkar hamesha ke liye ja chuka hai…..!!
shayad sonia sauarbh se bahut pyar karti thi aur usko kabhi bhi khona nahi chahti thi….police ne sonia ko yah bhi bataya ki  hamko saurabh ki pocket se ek letter mila hai jo aapke liye hai aur thodi der mein aapke pas pauch jayega ..
thodi der baad sonia ko saurabh ka letter mila jismein likha tha …..
 ”  my dearest love sonia,
main tumse kabhi bhi alag nahin hona chahta tha, par shayad tum mujse pyar nahi karti ho isliye main tumse dur chala gaya, kyunki main tumse bahut pyar karta hun aur hamesha tumko kush dekhna chahta hun, shayad mere chale jaane se tum mujko bhool jaogi par main tumko kabhi nahi bhoolunga. tum hamesha apni life mein kush rahna aur i m sorry for all the times we fought…., I was in the wrong and very sorry from the bottom of my heart………!! sonia  I love you too much and I always will…”
aur uske bad se sonia ne apni life mein hamesha saurabh ko miss kiya, sonia saurabh se roj uski Grave mein milne jati thi…..!! sonia ne kabhi shadi nahin ki aur jab kuchh saal bad sonia ki death hui to her last wish was to be buried near the only man she ever loved so they can be together again……

No entry submission by Anand Bhaskar therefore this story is insligible for judging.

Result - Mr. Ravi Shankar wins the match via walkover, Mr. Anand Bhaskar is eliminated from the tournament.

*Ravi is also the luckiest author who cleared 2 rounds with just 29 points.

Tuesday, June 25, 2013

Round 2 (Match # 14) - Ashok Kumar vs. Kapil Chandak

*) - पापा मेरे 


(एक पिता-पुत्र और पुत्री-पिता का प्यार) 

Kapil Chandak 


'पापा मेरे' टिफिन पैक कर रहे थे छोटे भाई के लिए। साल 2001 के मई महीने का एक और गर्म दिन था।  पापा अभी आये ही थे कड़ी धुप से जंग का निशान अभी भी चेहरे पर था। मम्मी ने मध्याहन भोजन के लिए पुछा, पापा ने कहा पहले मोनू (मेरा छोटा भाई) को खाना दे आऊ दुकान पर, उसे भूख लग रही होगी।  


साल 2013 का मई का महिना, मंथ एंड क्लोजिंग के कारण देर रात को घर पहुंचा। राधिका (मेरी पत्नी और सबसे अच्छी  दोस्त ) रात 3  बजे भी  मेरे इंतज़ार में जग रही थी अपनी मुस्कराहट से मेरा स्वागत करने के लिए।  तय हुआ की मैं थोडा देर से उठूँगा ताकि नींद अच्छे से पूरी हो सके। सुबह 6 :30 बजे मेरी करीब दो साल की बेटी ने कानो में मिश्री घोली, "उत जाओ पापा उत जाओ ना" लगा शायद किसी ने स्वर्ग का दरवाजा खुला छोड़ दिया, उसके छोटे छोटे हाथ मेरे चेहरे को सहला रहे थे जो हर बार चेहरे पर एक नयी चमक और सुकून छोड़ रहे थे। उसकी मम्मी ने कहा बेटा पापा को सोने दो पापा को निन्नी आ रही है। लेकिन उसकी मीठी मुस्कान देखने का लोभ मैं नहीं छोड़ सकता था जो पूरे दिन की थकान को ठेंगा दिखा देती है। 


मैं चौराहे पर देर तक खड़ा रहता था की  पापा आने वाले है और फिर वो मुझे गोदी मैं उठा कर घर तक लायेंगे। पापा ने बहुत बार समझाया की इस तरह बाहर इंतज़ार मत किया करो मुझे कभी-कभी देरी हो जाती है और फिर मैं घर के अन्दर ही तो आऊंगा लेकिन वो उमड़ता हुआ प्यार पाना और साथ मैं लायी हुयी चीज का रहस्य सबसे पहले जान कर ज्यादा बड़े हिस्से का दावेदार बनने का अवसर मैं क्यों छोड़ता भला। पापा की थाली में पापा के साथ खाना लेना, इससे स्वादिष्ट और क्या होगा।  पापा दही में मीठा लेते थे, मुझे भी मीठा दही पसंद था। मम्मी पापा की रोटी को दो बार तह करती थी जिसका उसका आकर त्रिभुज जैसा हो जाता था, मैं इस तरह के आकर वाली रोटी को पापा की रोटी कहता था और अक्सर जिद करता था की मुझे 'पापा की रोटी' बना कर दो।  


अब सुबह जल्दी उठ कर तैयार हो जाता हूँ इसलिए नहीं की ऑफिस समय पर पहुंचू , बल्कि नास्ता जल्दी मिल सके (मैं ज्यादा देर भूखा नहीं रह सकता) और मेरी छोटी गुडिया के साथ इसे साँझा कर सकू। ट्वीटी (मेरी प्यारी बिटिया) को खाना उसकी मम्मी ही खिलाती है लेकिन उसे अपने पापा के साथ खाना पसंद है।  हर वो चीज़ जो मुझे पसंद है वही उसको भी पसंद है भले ही वो निस्वाद ही क्यों न हो। छोटे छोटे टुकड़े करके उसे खिलाते समय आनंद और गर्व की ऐसी अनुभूति होती हैं जो किसी राजा को आस-पास के सभी राज्य जितने पर होती होगी।  इस बीच कभी कभी वो अपने छोटे छोटे हाथो से रोटी का एक टुकड़ा ले कर जिस पर कभी भी सब्जी लगाना नहीं भूलती मेरे मुह मैं रखते हुए कहती है "पापा आप खाओ"  मानो भगवान बाल रूप में स्वयं अपना प्यार खाने में परोस रहे हैं। 


पापा हमेशा से ही अपने दोस्तों के मध्य सर्वप्रिय रहे है।  दोस्तों का आना जाना लगा रहता था। अपने दोस्तों से घिरे हुए, पीठ थपथपाते हुए मेरी उपलब्धिया, (उनकी नजरो मैं)  स्वभाव, समझदारी, ज्ञान का सविस्तार वर्णन करते हुए थकते नहीं थे। उन पलो मैं अहसास होता था की मैं ब्रह्माण्ड का सबसे अच्छा बच्चा हूँ। उनकी इसी धारणा ने मेरे अबोध मन मैं इस विश्वास को साकार करने के बीज बो दिए थे। उत्साहित रहता था इसी कल्पना मैं की मुझे सबसे अच्छा पुत्र, भाई, मित्र, विद्यार्थी और इंसान बनना हैं और यही मेरा परम ध्येय था। मुझे ले कर जो मान्यता पापा ने बनायीं और जो प्यार बरसाया उसने एक ढाल की तरह मुझे हर विसंगतियों, और गुणहीन वस्तुओ से बचाए रखा। उनकी गर्वित आखों की प्रसन्नता को मुझे और भी महाकाय करना था  सम्पूर्ण जीवनकाल के लिए। शायद यही एक तरीका था की मुझे मिली मीठी जीवनदायनी नदी जैसे स्नेह मैं से एक लोटा मीठा कृतज्ञ जल वापस कर पाँउ। 


बेटी मेरी बहुत शरारती है दिन भर मस्ती और धूम धडाका करती रहती है साथ ही चतुर और बुद्धिमान तो है ही। अपनी उम्र के मुकाबले बहुत आगे है कुछ हरकतें तो उसकी हैरान कर देने वाली है अभी दो साल की भी नहीं है और मेरे ऑफिस जाते समय कहती है "पापा ध्यान से जाना, जल्दी आना" और फिर हाथ पकड़ कर दरवाजे तक लाती है, "पापा शूज पहनो"  "पापा अब जाओ" "बाय". उसे पता है की जब पापा ऑफिस जाते है तो जिद नहीं करते और साथ में जाने के लिए रोते भी नहीं है लेकिन ऑफिस के अलावा पापा कही और जाते है तो फिर ट्वीटी को घर पर रोक पाना 11 मुल्को की पुलिस के लिए भी मुमकिन नहीं है। उसे पता है की जब ब्लैक ड्रेस पहनते है तो ब्लैक सेंडिल पहननी चाहिए। उसे पता है की जब मम्मी के फ़ोन पर ये वाली रिंगटोन बजती है तो पापा ने ही कॉल किया है। वो नहीं भूलती दोपहर में मम्मी से जिद करके पापा को कॉल करवाना है और खूब सारी बात बताना है "पापा नहाई नहाई कर ली में" "पापा काऊ मम खा गयी" "पापा बलून लाना"।     


मेरा एक छोटा भाई और बड़ी बहन है हम तीनो ही मम्मी से ज्यादा पापा के लाडले थे।चुस्की के लिए पैसा मांगना हो या मेले में तमाशा देखना हो, सारे दावे पापा से ही करते थे। हम तीनो को पापा के बहुत ज्यादा प्यार और ख्याल की लत पड़ गयी थी। बड़े हो जाने पर भी हमारे सारे काम जो हमसे अपेक्षित थे पापा कर देते थे। हम असावधान और बेफ़िक्र रहते थे।  छुटपन में कभी कभी बिना खाना खाए नींद आ जाती थी तो पापा जगा कर खाना खिला कर ही सुलाते थे। शाम को मम्मी की शिकायतों की लम्बी फेहरिश्त तैयार रखते थे। घर में कुछ आता था तो सबसे पहले बच्चो में बंटता था। हम लोग एक मिठाई जिस के हम उम्मीदवार थे सबसे पहले खा लेते थे, एक चुरा लेते थे और एक पापा की दरियादिली का फायदा उठा कर हड़प लेते थे। इस तरह "एक का तीन" में हमारी गहन श्रद्धा थी। पापा से पड़ोस और रिश्तेदारों  के बच्चे, सभी घुलेमिले थे। 


जब ट्वीटी ने नया-नया बैठना सीखा तो मैं उसके चारो और रुई के तकियों का किला खड़ा कर देता था ताकि वो उसे भेद कर चोट न लगा ले, सोते समय बेड पर तकियों का अटूट तिलिस्म बना देता था जिसे तोड़ कर वो नीचे ना गिर आये। चलने लगी तो घर का डेकोरम बदल दिया ताकि करंट, नुकीली चीजो आदि से बचाव होता रहे। हालाँकि ये सब सामान्य लेकिन मैं इतना ज्यादा इन्वोल्व हो जाता था की लोग मुझे छेड़ते भी थे, की बच्चे तो हमने भी पाले है, गिरते पड़ते ही सब बड़े होते है, बच्चो में डर होना चाहिए, रोज़ घुमा कर लाओगे तो इसे घूमने की आदत पद जायेगी। अब आदत पड़ जायेगी तो उसके पापा है न घुमाने के लिए रोज़, उसके पापा को भी तो आदत पड़ गयी अपनी नन्ही पारी को घुमी-घुमी कराने की। मैं ऐसा पिता नहीं हु जो बच्चो को लाड प्यार में बिगाड़ दे। मैं तो वो पिता जो अपने बच्चो को पलकों पर रखता है और दिल में उमड़ रहे प्यार को पूरा उड़ेल देता है साथ ही जो सुनिश्चित करता है की बच्चा संस्कारी, समझदार, स्वाभिमानी होने के साथ मासूमियत भरी शरारते, मस्ती और बचपना कभी ना भूले जो उसकी खुशियों का स्रोत है।          


साल 2007 में मम्मी पापा को किसी काम से हमारे पैतृक गाँव सांभर जाना पड़ा। देर रात को मेरे ताउजी के बड़े पुत्र का कॉल आया की पापा की तबियत बहुत ख़राब है। मेरा दिल सन्न हो गया, मैंने कहा आप उन्हें सबसे  अच्छे  डॉक्टर के लेकर जाओ, जल्दी करो, मुझे बताओ। कई बार बात हुयी। उस रात बरसात बहुत तेज थी सांभर में, कोई भी डॉक्टर आने को तैयार नहीं था। मैं फ़ोन पर मरता रहा, हाथ फैलाता रहा। करीब 3 घंटे बाद भैया ने कहा तुम सब लोग आ जाओ जल्दी, मैंने पूछा अब तबियत कैसी है, जयपुर से तो जाते समय बिलकुल ठीक थे, कोई बीमारी भी नहीं है, अच्छे भले गए थे, भैया ने कहा की बस आ जाओ, तुम समझदार हो समझ जाओ। मैं समझ गया की पूरी दुनिया अब ख़त्म हो गयी। लगा किसी ने अँधेरी खाई मैं धक्का मार दिया। मैं छोटा भाई, दीदी, जीजाजी हम सब सांभर भागे। हम तीनो बच्चे पापा के पास उनके अंतिम समय में नहीं थे, मम्मी ने बताया पापा बार-बार तुम लोगो के लिए पूछते रहे लेकिन कोई नहीं था। ये बात जिंदगी भर कचोटती रहेगी। वहा की हर चीज से नफरत हो गयी, 12  दिन बाद वहा से लोटा तो दिल पर पत्थर था आज भी है। कुछ सबसे ज्यादा अनमोल वही रह गया था, छीन लिया था उस जगह ने मुझसे। महीनो तक यकीं नहीं हुआ। रोज़ लगता था की बहुत बुरा सपना है अभी टूटने वाला है। आखों के आंसू घर पहुँचने से पहले सूख जाए इसके लिए ऑफिस से आते समय पंद्रह मिनट का रास्ता डेढ़ घंटे का होने लगा। पहले स्वाभाव में स्वछंदता और चंचलता थी, क्योंकि हर बात को सँभालने के लिए पापा थे। अब सब जिम्मेदारी मेरे ऊपर है मैं किससे कहूँ। जो प्यार मिला था उसे लौटाने का समय आ ही नहीं पाया। इस बात का अफ़सोस दुनिया के अंतिम दिन तक रहेगा।    आज भी सपने में पापा आते है तो नींद से जाग जाने का अफ़सोस होता है।             


समय थोडा आगे बढ़ा ऐसा लगता था की आसमान का रंग ही काला हो गया है, अब नौकरी मैं अच्छा इन्क्रीमेंट या प्रमोशन  हो जाए तो भी क्या? एग्जाम मैं अच्छे मार्क्स आ जायेंगे तो भी कौन पीठ थपथपाएगा? कोई  भी उपलब्धि अब किसके लिए? लगा बड़ा हो गया। फिर निश्चय किया की पापा का बेटा हूँ मैं फिर ऐसा क्यों सोच रहा हु, अब मुझे ही पापा के सारे काम करने है। पापा का प्यार आसमान से बहता हुआ मेरे दिल में संचित हो रहा है उसे लुटाना है अपनों पर, परिवार को  संवारना है, सब के लिए सब कुछ बनना है।  


आज हर दिन यही कोशिश है की सबसे अच्छा बेटा, भाई, पति और इंसान बनू और दूसरा सबसे अच्छा पिता क्योंकि पहले तो मेरे पापा ही रहेंगे। भगवान ने इस सजा को कम करने के लिए जो बेटी उपहार में दी है चाहूँगा की जब उससे पुछा जाए की बेटा कौन है आपका सबसे अच्छा दोस्त तो उसके दिल से यही निकले 'पापा मेरे' 

No entry Submitted by Mr. Ashok Kumar. Therefore, Kapil's entry is not eligible for rating and judging.

Result - Mr. Kapil Chandak wins the match via walkover & moves to Round 3. Mr. Ashok Kumar is eliminated from the tournament.

Sunday, June 16, 2013

Round 1 (Match # 12) - Shivam Pandya vs. Dhruv Jain



*) - Indian Society

(# 12 - Shivam Pandya)


Before embarking on the adventurous exploration of a multi-hued entity such as the Indian society, let us see what a ‘society’ constitutes. The word is bandied about so freely that it can mean virtually anything, right from our immediate neighbors to some unknown person sitting thousands of miles away. It is supposed to be a group of people who are so concerned about us that our every step is supposed to elicit a reaction from them. We all think, before doing anything, “What will the society think?” So, a society is our invisible censor, our unseen reviewer and an indiscernible rewarder.

Our own society, remember, is much more than that. It is the way we think, our psyche, a mirror to our own selves. Our society is a reflection of who we really are. And that might not always be a pretty picture. From what we have observed recently, there is a lot of pervasive negativism. Our list of celebrities includes a porn star, an ex-moll of a gangster, a neurotic and a stripper. Soon, probably a match-fixer will join in. We accept anyone, as far as they do not affect us directly. So, watching Sunny Leone gyrate on vulgar songs is acceptable, but talking about sex education is a taboo. We are a society that bans young girls from wearing jeans because it entices men to rape, but gleefully ogle at the latest Poonam pandey video. We are a society that has the cleanest homes and the dirtiest streets. Metaphorical? Probably.

But, there must be something good about our society, right? Otherwise, how would anyone explain its massive stature, its power to dictate our actions and its ruthlessness in ostracizing those who do not toe its line?  The ‘good’ here refers to the comfort of the majority. The Indian society functions on the perceived majority opinion. So, anyone who obeys the conventional, the traditional is a part of the society, and anyone who doesn’t is a rebel, a rotten apple or a bad fish. But, as Henrik Ibsen would tell you in An enemy of people, “The majority is never right. Never, I tell you. That’s one of these lies in society that no free and intelligent man can help rebelling against. Who are the people that make up the biggest proportion of the population- the intelligent ones or the foolish?” Probably he is right. Perhaps not. But, in order to understand the psyche of Indian society, one must try to decode how it functions.

A lot of people say that India is a cultural melting pot. This is where they are wrong. In a melting pot, all the ingredients lose their flavor to become one, to taste the same. And that taste might be absolutely delicious, but nobody will know which ingredient contributed what. India, actually, is like a salad bowl. Its every ingredient retains its distinct flavor and yet the taste of the full dish is equally delicious. So, a society that accepts Sunny Leone is also the same that accepts two great contemporary Pakistani singers- Atif Aslam and Adnan Sami! For now, let us observe some of the quirks that set us apart from the rest of the world.
An interesting mirror to any society in the world, and including our own, is its cinema. Over the decades, our cinema, and more importantly, the antagonist of our movies has been a mirror to our societal trends. So, from 50s to 90s, the archetypical villain ranged from a greedy landlord to wealthy industrialist to a mafia don to ‘rich’ parents. All through, one thread was common- the villain was never poor. It indicates a general mistrust of us Indians towards the rich. We felt so angry and disillusioned when the recent match fixing scandal came up. Most of us said that the ‘money’ was the root of all evils, no matter how clichéd it sounded. But the same people never hesitate to offer or receive a bribe. But it’s acceptable as the amount exchanged is relatively paltry. When people are doing scams of hundreds of millions, where does a hundred rupee bribe hurt? So, we explore another side- our society can accept evil, depending upon the magnitude.

While we are exploring foundations, let’s explore another fascinating facet- religion. The word tends to evoke extreme reactions from all quarters. The atheists will be condemned by the believers who will condemn each other for believing in a God different from theirs. Yes, we all Indians have our own Gods. And we all have our own rituals to appease our Gods. And no matter how much we hold Them in reverence, They are also our favorite punching bag when things go wrong. Why do we tend to accuse the same One whom we pray fervently? Is it because we need someone to blame for our failures? If it’s true, then who better than God, whom nobody has seen, at least physically? But, there is something about religion that attracts us all. And that is something we all crave for- peace of mind. And that is the biggest strength of our society. We have Someone to turn to in the times of distress. We know there is Someone who will hold our hands and guide us, should we fall wayward. And that is the biggest strength of our society, perhaps the superglue that holds us all. A belief in the power that is beyond us. In India, our religion decides our name. Our religion decides our marriage. And our religion decides what will happen to us after we die. The very identity of most Indians is their religion, and that gives a distinct flavor to every Indian.

From the highs of heaven to a mystifying malady that we all suffer from- Akinetic mutism. No, not the actual medical syndrome, but just a curious variant of the same. In the original disease, a person can hear, see everything, but lacks the ability to mount a response. In the variant, people drive by someone who is injured on the road, and don’t do anything about it. People who didn’t rush to help a rape victim suffered from it. People who don’t raise their voice when subject to injustice suffer from it. And our society is full of such silent sufferers. The reason afforded is often that one should ‘adjust’ and move on. This curious case of every Indian is the reason that we have crimes against women, corrupt leaders and arrogant administrators. Because everyone who commits a crime, knows he can get away scot-free, since the people will be too busy being busy. Napoleon was right on target when he said that “The world suffers a lot, not because of the violence of bad people. But because of the silence of the good.” And, the values of non-violence being instilled in our veins, we always remain ‘good’, and let the evil rear its ugly head, praying that we be spared.
Our society needs change. And that change will not come from a superhero, but from within. We need to accept that our society, while being great, is far from perfect, and as its future components, we have to make sure it changes for the better. George Bernard Shaw echoes a similar sentiment when he says, “We must reform society before we can reform ourselves.”

*) - No entry submitted by # 53 Dhruv Jain 

Judging not apllicable.

Result - Shivam Pandya is the winner of the match by walkover win and Dhruv Jain is assigned to parallel league. 

*This is third walk-over victory of this round.

Round 1 (Match # 28) - Deven Pandey vs. Pawan Khorawal

*) - भारतीय संस्कृति एवं समाज

(# 28 - Deven Pandey)


'' राहुल '' यह क्या कर रहे हो , ?
'' चाची , यह ''हरिया भईया ' ने लड्डू भेजे है ,उनके यहाँ ''पोता '' हुवा है ना ,आप भी लीजिये आपके लिये ही तो भेजा है ''
''राहुल पगला गया है क्या ? अभी अभी मै  पूजा करके निकली हु ,रामलला को भोग लगाया है ,और तू मुझे यह खिला रहा है ''
;तो इसमें बुरा क्या है चाची ?''
''अरे पगले तू अभी शहर से आया है ना इसलिये यहाँ से अनजान है ,अरे पगले वह हरिया ''नीची ''जाती का है ,उसके हाथ का खाना मुझसे ना खाया जायेगा .''
राहुल सन्न रह गया यह उत्तर सुन कर !
क्या अब भी ऐसे ढकोसले मौजूद है ?
''ठीक है चाची ,ना खाओ , मैंने यही रख दिया है ''
''अरे राहुल सुन तो ,वह लड्डू '' गईया '' को खिला दे ,तू भी मत खा ,और हां आज अपने खेतो के '' गन्नो '' ( ऊख ) की कटाई है और ' बबऊ केवट ' रस का गुड बनायेंगे भट्टी पर ,खेत में ही भट्टी लगी है शाम तक काम होगा जा चले जा ,मन लगा रहेगा तेरा ''
जी चाची
शाम को भट्टी पर ......
'' राहुल बबा पाय लागी ''
''अरे 'बबऊ '' काका यह क्या कर रहे है आप ? आप इतने बुजुर्ग है और आप मुझे पैलगी कर रहे है , लज्जित मत कीजिये मुझे ''
'अरे राहुल बेटवा आप ''सहर '' ( शहर) से आये है ना इसलिये ऐसा कह रहे है , आप ऊँचे लोग है ,हम तो जन्मे ही आप की सेवा के लिये है '
'' काका ज़माना कहा से कहा चला जा रहा है और आप अब भी वाही सोच ले के बैठे है ? आप बुजुर्ग है आप खुद समझदार है ,अब मै  आपको क्या समझाऊ ? आदमी सिर्फ ऊँची या नीची जाती में पैदा होने से बड़ा या छोटा नहीं होता वह तो अपने कर्मो से बड़ा होता है '
'' राहुल बेटा ,यही तो आपका बडप्पन है जिसके लिये आप सम्मान के हकदार है , अगर हम आपको सम्मान नहीं देंगे तो हमें पाप लगेगा , अच्छा जाने दो !

यह लो गर्मागर्म 'गुड '' बनाया है अभी अभी, ले जाओ और ज़रा ''अईया '' ( चाची ) से पूछना तो अच्छा बना है या नहीं ''
घर पर ...रामायण चल रही है , शबरी के ''जूठे ' बेरो का उल्लेख आया है !
घरवाले ,पडोसी ,और कुछ गाँव वाले ''रामायण '' भक्तिभाव से सुन रहे है !
''राहुल '' ने चाची को ढूंढा जो प्रसाद बनाने में व्यस्त थी ,
'' चाची '' यह लीजिये 'बबऊ '' काका ने गुड भेजे है ,चख लीजिये ,''
चाची ने गुड चखा ,और एक भेली गर्मागर्म गुड लपक के पाने मुह में रख लिया ,
'' उम्म्म वाह वाह बहुत ही बढ़िया है , वैसे भी कल ''रामायण '' का समापन है गाँव भर में न्योता दिया है , कल बटेगा ''
राहुल कुछ सोच रहा था .

'' सियावर राम चन्द्र की ''
'' जय '' .....अचानक हुये जयघोष से राहुल की तन्द्रा टूटी .

अगले दिन शाम का वक्त न्योते में गाँव के ढेर सारे लोग आये ,
पंडित टोले के लोग घर के बरामदे में बैठे थे जिन्हें भोजन एवं प्रसाद परोसा जा रहा था , और दुसरे 'टोले '' के लोग
घर के आंगन में बैठे अपनी बारी की प्रतीक्षा में .
'' चाची , यह बरामदे में और आंगन  में सुविधा अलग अलग क्यों है ? ''
' बेटा  यह बरामदे में जो बैठे है वे ऊँची जाती के लोग है ,उन्हें यह कैसे अच्छा लगेगा के उन्हें छोटी जाती के लोगो के साथ बिठा दिया जाय ? इसलिये उनके लिये  अलग व्यवस्था की गयी है '

'' लेकिन चाची साथ में खायेंगे तो क्या हो जायेगा ?'
'' बेटा पाप लगता है , यह व्यस्था तो प्राचीन काल से चली आ रही है ,संस्कृति ही है यह ,और हम अपनी संस्कृति तो नहीं छोड़ सकते ?'

'' चाची हमारी संस्कृति श्रीराम है , विष्णु है ,महेश है , जब इन्होने किसी में भेद नहीं किया तो हम क्यों करे ?'
'कहना क्या चाहते हो राहुल ? ''
' मै  यह कहना चाहता हु चाची , के आपने 'हरिया '' भईया के लड्डू  लौटा दिये , क्योकि वो छोटी जाती का था ,लेकिन आपने 'बबऊ ' काका के गुड तो खा लिये , क्या वे छोटी जाती के नहीं है ? और तो और उसी गुड को ''श्रीराम ' जी के प्रसाद स्वरूप वितरित करना है ,तो क्या यह पाप नहीं है ?''
चाची सन्न रह गई ...एक् क्षण को कुछ नहीं सुझा उन्हें .
'चाची जाती तो हम ही बना रहे है ,अपने अपने फायदे के अनुसार हम उसमे फेरबदल करते रहते है , संस्कृति कभी नहीं सिखाती के आप आदमी में बैर करो उन्हें जाती में बांटो ,इंसान ही उसे अपने फायदे के लिये तोड़ मरोड़ के नियम बनाता है !
हम भगवान श्रीराम के गुण गा सकते है , शबरी के बेरो की कथा भाव विभोर होकर सुन सकते है ,लेकिन भगवान के आदर्शो पर नहीं चल सकते ,जब उन्होंने भेद नहीं किया तो हम क्यों करे ?

भगवान राम ने '' धोबी '' के कहने भर से ''सीता मईया '' को त्याग दिया , फर्क तो उन्हें करना चाहिए था उस वक्त .
कौन सी जाती छोटी है चाची ? शादी बियाह में हमारे यहाँ बिना '' नाऊ '' के काम नहीं चलता ,बिना ''कहार'' के पानी भरे बरात नहीं निकलती ,हर रस्म में छोटी जातियों की जरुरत है ,यह ना हो तो शादी नहीं हो सकती तो कैसे हम इन्हें छोटा कह सकते है ?
उनके हाथ से खाने पर आप अशुद्ध हो जाती है ,लेकिन उनके हाथ लगाये बगैर ''विवाह '' जैसा शुभ कार्य नहीं हो सकता .
अगर हम आदमी को जाती में बाँट ते है तो हमें कोई हक़ नहीं बनता के हम प्रभु श्रीराम के गुण गाये या उनकी भक्ति करे , हमारी भक्ति तो उसी पल माटी मोल हो गई जिस पल हमने जाती भेद करना शुरू कर दिया !
आपने लड्डू '' गईया '' को खिला दिये ,लेकिन गईया का दूध तो हमने ही पीया ना ? उसी दूध से राम लला का अभिषेक हुवा ना ?
तो क्या वह पाप नहीं हुवा ?

चाची को कुछ बोलते नहीं बना ...
और राहुल तमतमाते हुये आंगन में निकल गया गया .
उसके दिमाग में यही बाते चल रही थी  ....
'' गलती अगर ऊँची जाती की है तो उसमे योगदान ''छोटे '' कहलानेवालो  का भी है ,उनकी भी मानसिकता यही है के हम अगर ''ऊँचो '' का सम्मान नहीं करेंगे तो हमें पाप लगेगा ''
तो भैया कृपया कोई यह तर्क ना दे के आज के जमाने में ऐसा कम ही होता है ,जिन्हें तर्क करना हो वे एक बार अपने गाँव में जाके देख सकते है ,

भारतीय संस्कृति एवं समाज के उजले पहलु तो कई है लेकिन उसके स्याह पहलु भी कम नहीं है ,
संस्कृति और परम्पराओं के नाम पर हम पर काफी ढकोसले थोप दिए गये  है , इनमे से कई परम्पराए तो ऐसी है जिनका कोई सर पैर नहीं है ..
जैसे हमारे पास के गाँव का एक उदाहरण है ..

काफी साल पहले किसी के घर में बहु आनेवाली थी ,जब बहु विदा होक आनेवाली थी तो
सास ने अपनी बहु और बेटे के कमरे को सजाना शुरू किया ,
अभी काम अधूरा ही हुवा था के तब तक सारे तामझाम के साथ बहु आ गयी ,
ऐसे में उसी कमरे में सास को एक बिल्ली दिखी ,किसी की नजर ना पड़े और बिल्ली कही दूध ना पि ले इसलिये
सास ने बिल्ली के ऊपर एक टोकरी रख दी .
सब कुछ निपट जाने के बाद अगले दिन जब नयी नवेली बहु ने घर के कोने में उलटी टोकरी देखि तो उसे उसने पलटा तो पाया के उसमे एक बिल्ली मृत अवस्था में थी .
इस बाबत जब सास को पूछा गया तो उन्होंने कह दिया के '' यह हमारे यहाँ का रिवाज है के जब नयी बहु आये तो उसके कमरे में बिल्ली मार के टोकरे में रख दो , यह शुभ होता है ''
अब भाई, यह कहकर सास ने तो जान छुड़ा ली लेकिन बिल्लियों की शामत आ गयी !
अब उस घर का रिवाज हो गया और हर बार नई बहु के आने पर यही क्रम  दोहराया जाता रहा, जो अब तक चलता आ रहा है !
लोग इसके पीछे की कहानी जानते है ,लेकिन परम्परा की बेडी इतनी मजबूत है के सब कुछ जानते हुये भी हर बार नयी बहु आने पर बिल्ली अवश्य मारी जाती है .

और उदाहरण है . हमारे यहाँ मानना है ( उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलो में ) के
''गुरुवार '' को कपड़ो में और बदन पे साबुन नहीं लगाना चाहिये ,अशुभ होता है ,
अब जहा तक मैंने छान बिन की तो मुझे कुछ बुढो ने बताया के किसी ''आलसी '' बहु ने एक बार बिना साबुन के कपड़े निचोड़ दिये
जब सास ने पूछा तो उसने कह दिया ''गुरुवार को कपड़ो पर और बदन पर साबुन लगाना अशुभ होता है ''धन '' नहीं रुकता ''
बस तब से यह परम्परा चली आ रही है हमारे समाज में .
कुछ इसी तरह की कहानी स्त्रियों के बाल धोने को लेके भी है ,
एक दिलचस्प उदाहरण और भी है ( उत्तर भारत का )
यहाँ शादियों में '' गालियाँ '' देने का रिवाज है ,जो के औरते देती है ( काफी गन्दी गन्दी गालियाँ होती है भाई हिहिहिही )
हर रस्म में लगभग ,गालियाँ होती ही है ,
जब इसका रहस्य पता करना चाहा तो वही जवाब ''यह शुभ होता है ''
जब कुछ बुढो से पूछा तब उत्तर मिला के पुराने जमाने में शादियों के दौरान शादी करवानेवाले रिश्तेदार और बाराती ,लडकी वाले सभी की अपनी अपनी मांगे होती है हमें यह चाहिये वह चाहिये ,इतना नेग चाहिये , इस वजह से लोग परेशान रहते थे ,
खासतौर से लडकी वाले ,!
तो औरतो को उन सभी को गालिया देने का मन करता था ,लेकिन लाज वश वे दे नहीं पाती ,तब जाकर नयी तरकीब निकाली गई के क्यों न गालियों की ही रस्म बना दी जाये ,इस से किसी को बुरा भी नहीं लगेगा और हमारी भडास भी निकल जायेगी .
तब से हर शादी में गाली का रिवाज शुरू हो गया जो आजतक चलता आ रहा है ..
 यह बात और है के ऐसा लगता है मानो गालियों की कोई प्रतियोगिता हो रही है .
( हमारी शादी में भी पड़ी थी गालियाँ मोटी मोटी )
कुछ बुराईयों के साथ ( ढेर सारी ) कुछ अच्छाईयो के साथ हमारी संस्कृति ऐसी ही ना जाने कितने ही रस्मो रिवाजो एवम परम्पराओं भरी हुयी है ...
लेकिन बुद्धि हमें लगानी है के हमें कौन सी अपनानी है और कौन सी नहीं ,बस किसी ने कह दिया और हम लग गये,
तब तो गया समाज एवम संस्कृति दोनों का बंटाधार ...
लिखना तो बहुत कुछ था अभी ,लेकिन शब्दों की सीमा ने बाँध दिया .मैंने गिने नहीं लेकिन लगता है मैंने सीमा तोड़ दी है ,अगर ऐसा है तो भाई कुछ पाराग्राफ सेंसर कर दीजियेगा हिहिहिही

 समाप्त!

*) - Entry not submitted by # 37 Pawan Khorawal 

Judging not applicable

Result - Deven Pandey is the winner of the match by Walkover victory and goes to final 32 round. Pawan Khorawal is automatically assigned to Parallel League. 

Saturday, June 15, 2013

Round 1 (Match # 1) - Srishti Yash Mudaliar vs. Saurabh Agrawal

*) - Indian Society

 (#1 Srishti Yash Mudaliar)



Here, you can piss in public but kissing in public to the austerer society is as a sin as a crime,
Choose here you cannot a spouce of your choice, to suit your caste, one, the society chooses.
States and regions, religions, cults, castes, races are numerous, Orthodoxy being of all the prime.
System of education is though vocational, a bulk of unemplyed every year the country oozes.
Lack of labour makes none poor, but to lack of its dignity in the society, the individual looses,
Streets are well laid, pollute them the cattle dung, smoky vehicles and a billion crawling ants,
Law is not one, social system is corrupt, upon the stolen and bribed the rich society boozes.

Rejected food to eat, hovels of untrusted strength to live, to wear we have only two pairs of pants.
Males multiply in number every year here, half the females born in India the society decants.
The new year comes every month, so do the festivals of light, colors, harvests and merry chants,
Appareled in bright colors of varied languges, thoughts, skins, the Indian society is colorful,
Preserved natural beauty is the north, preserved antiquity of the our west upon the west rants,

The art of the south of preserving cultute, and eastern patrons of age old art seem wonderful!!
Variety is in the food, clothing, lifestyle, weather, the country of the Indians is very beautiful.
Kins here are affectionate, life partners here mean two people that’d be together for lifetime,
Parents still care the offsprings like humans, values make Indian society friendly and helpful,

Old people share not at old age home, but at their’s, the experiences worth many a thousand dime.
Too varied, too magnanimous, too giagantic this society is, to fit a scheme of many a rhyme!!
Indian society is not one, Indian society is but one, it is same at other, it is but varied at time.
Rich live here poor live here, men of God lived here, angels live here, lives here the devil,
Braves live here, cowards live here, different people come and go everybody lives for some time.
Blend of many cultures, blend of patchy mud and tar streets, India is a blend of all good and evil.
These many regions and many states of our own did not suffice our nation’s glory and the cavil,
So the French ruled, the Mughals and the British ruled, several others came and left us their trails.
Lessons of life were left to us by great poets and the martyrs who for the society put life to peril,
We respect our animals, do not keep to hunt but to love our fishes, lions, lizards and quails.
Come people, find the socialities of the whole world here, in the Indian heads and Indian tails.

*) - Entry not submitted by # 64 - Saurabh Agrawal

Judging not Applicable

Result - Srishti Yash Mudaliar gets a walk-over victory over Saurabh Agrawal ann reaches the final 32 round. Saurabh is assigned to Parallel League.